मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर-पाकवाड़ा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल गुलाम गौस की दो सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव ललवारा निवासी गुलाम गोस (22) पुत्र भूरा हुसैन 12 जनवरी को डींगरपुर से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया ,कि डींगरपुर में इंडियन पब्लिक स्कूल के निकट उसकी बाइक में सामने आ रहे अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे गुलाम गोस गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे हालात बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां चौदह दिन बाद सोमवार को गुलाम गोस ने दम तोड़ दिया। गुलाम गोस की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक को मंगलवार सुबह गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गुलाम गोस अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह घर की जिम्मेदारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.