मुरादाबाद, जनवरी 23 -- नगर में शुक्रवार देर शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हाजी रिज़वान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव आमजन के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जावेद अल्वी, मोईन खान, शमीम अंसारी, दिलशाद, रेहमान खां, इंतजार खान, जमील हसन एवं अब्दुल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी...