मुरादाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर उधो में रविवार देर शाम बाइक से पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की शाम करीब 7 बजे गांव में एक युवक बाइक से पटाखे फोड़ रहा था। पास के लोगों ने आपत्ति जताई, तो बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस में मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...