मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुंदन सिंह हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-20 के कोर्ट में बुधवार को एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग के तत्कालीन विभागाध्यक्ष डॉक्टर विपिन कुमार की गवाही हुई। उन्होंने ही कुंदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया था। इससे पहले कुंदन सिंह के पिता, भाई व पत्नी की गवाही हो चुकी है। मामले के आईओ व अन्य गवाहों की गवाही बाकी है। कोर्ट ने अगली गवाही के लिए नौ फरवरी की तिथि तय की है। मालूम हो कि दो फरवरी 2019 को इंचार्जी विवाद को लेकर बैरिया बस स्टैंड में गोली मारकर कुंदन सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी अंचला देवी ने राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर व मुखिया अनिल चौबे सहित अन्य के विरुद्ध अहियापुर थाने में एफआईआर कराई थी। दोनों के विरुद्ध 2024 में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.