मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। कुंदनपुर प्राथमिक विद्यालय में जमीन के मालिकाना हक को लेकर छिड़ी जंग की प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय टीम ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में जवाब दाखिल होगा। प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर में स्कूल की जमीन पर विवाद निपटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही थी। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता मे एक टीम का गठन किया था जिसमें एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर भी शामिल रहे। टीम ने अभिलेखों की स्थिति देखी जिसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उसे न्यायालय में सबमिट किया जाएगा। कुंदनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जमीन के मालिकाना हक को लेकर हंगामा हुआ था। विद्यार्थियों...