मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को व्यास पीठ से बाल संत कथा वाचक पीयूष गिरि ने कहा कि कुंती ने भगवान से सुख की अपेक्षा दुख की मांग की थी। कहा कि कई जन्मों के पुण्य उदय होने से भागवत सत्संग की प्राप्ति होती है। उन्होंने कथा में भगवान के 24 अवतार की कथा का श्रवण कराया। साथ ही पुराण के 10 लक्षणों का भी ज्ञान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...