प्रतापगढ़-कुंडा, अक्टूबर 2 -- पारिवारिक विवाद के बीच कुंडा विधायक राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चा की वजह है बड़ी संख्या में शस्त्रों की पूजा। दो अक्टूबर को विजयदशमी थी, इस मौके पर देशभर में राजपूत समाज के लोगों ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इसी बीच विधायक राजाभैया का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मेज पर मौजूद बड़ी संख्या में शस्त्रों की राजा भैया पूजा करते नजर आए। हालांकि ये सभी हथियार विधायक राजा भैया के नहीं थे। इनमें कोठी समर्थक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान के हथियार भी शामिल थे जो शस्त्रों की पूजा करने के लिए राजा भैया की कोठी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुंडा विधायक राजा भैया की बेंती स्थित कोठी पर शस्त्रों के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पूजन कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.