देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। कुंडा पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे कच्चा तेल चोरी समेत कई मामले के एक मोस्ट वांटेड शंभू सिंदूरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार रात थाना अंतर्गत बलिया चौकी अवस्थित एक घर में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ कर शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रुप से सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के बीचकोड़वा गांव निवासी शंभू सिंदूरिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार चल रहा था। वर्तमान में कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी इलाके में चोरी-छिपे एक घर बनाकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कुंडा समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। ...