देवघर, फरवरी 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तो लोढ़िया गांव के पास 2 फरवरी को एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी। किशोरी की हत्या के आरोप में गिरिडीह पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी कुंडा पुलिस को होने पर तीनों आरोपियों को कुंडा पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को देवघर में फेंकने की बात गिरिडीह पुलिस के समक्ष्य स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी की हत्या के मामले में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव को देवघर जिले में फेंका गया था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने किशोरी का उत्पीड़न किया था, लेकिन पुलिस अब यह जानने के लिए इंतजार कर रही है कि क्या दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पो...