देवघर, मार्च 4 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना अंतर्गत हथगढ़ के समीप रविवार अपराह्न करीब 2:45 बजे हादसे में महिला की जान जाने को लेकर पुलिस ने नया खुलासा किया है। सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करते हुए कहा कि पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है। बताया कि जसीडीह थाना के मानिकपुर गांव निवासी रेणु देवी की मौत हथगढ़ पुल के पास नहीं, बल्कि 700 मीटर दूर हुई थी। बावजूद उसके पुत्र मोहन कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर हथगढ़ पुल के पास वाहन चेकिंग प्वाईंट पर हादसा होने का दावा किया था। उसने पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान पीछे से खींचने और मारने के कारण मां के बाइक से गिरने का आरोप आवेदन देकर लगाया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उपद्रव मचाया। उपद्रवियों का नेतृत्व करने वाले ने पुलिसकर्मियों की हरकतों के कारण दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.