देवघर, मार्च 4 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा में एक हथगढ़ के समीप रविवार को मचाए गए उत्पात, पुलिस टीम पर हमला, सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा को लेकर सोमवार को 25 नामजद सहित 500 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस अधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोप है कि रविवार को जसीडीह निवासी मोहन कुमार साह की मां रेणु देवी की मौत के बाद स्थानीय नेताओं और अराजक तत्वों ने झूठे आरोपों के आधार पर उपद्रव मचाते हुए पुलिस के साथ मारपीट की। घटना में तीन एएसआई और दो हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। देर रात इलाज के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी थाना में दर्ज करा उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के साथ न केवल गाली-ग्लौज की, बल्कि उनपर हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.