गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। शालीमार थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने के आरोप में गिरफ्तार सिपाही की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेज दी गई है। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 15 दिसंबर की देर रात दिल्ली के भजनपुरा निवासी सौरभ चौधरी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के सिपाही सौरभ ने नशे में राह चलती महिला के कुंडल छीन लिए थे। भागते समय लोगों ने उसे दबोच लिया था। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी सिपाही सौरभ चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में पूरी घटना का जिक्र किया गया है। सिपाही ने जिस तरह से शालीमार गार्डन एक्सटेंशन -1 में घटना को अंजाम दिया, उसका विवरण देने के साथ साक्ष्य भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच कर दंडात्मक कार्रवाई के लिए लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.