साहिबगंज, मई 5 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर पंचायत स्थित मोगलपाड़ा गांव में रविवार को चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन कुंज विलास के साथ संपन्न हुआ। कुंजविलास में बरहड़वा थाना क्षेत्र के कीर्तन गायक दिवाकर पंडित ने भगवान श्री कृष्ण लीला का वर्णन, नृत्य आदि प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के क्रम में कहा कि गौरांग महाप्रभु जात पात ऊंच नीच का भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम सभी सांसारिक जीव को हमेशा सत्कर्म व जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। ा सभी जीवों में भगवान का अंश है। अक्सर लोग बिना कुछ सोचे समझे गलत कार्य कर बैठते हैं तथा अच्छे फल प्राप्ति की आशा करते हैं जो कदापि संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सुंदर समाज निर्माण के लिए सत्संग व सत्कर्म करना चाहिए। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.