रांची, अगस्त 9 -- रांची, संवाददाता। कोलकाता में आयोजित नागरिक स्वास्थ्य संघ के वार्षिक साधारण अधिवेशन में समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता और इन्द्र कुमार डागा, प्रमुख सचिव विकास चंद चांडक, उप-सचिव नरेंद्र अग्रवाल व गोवर्धन मूंधड़ा तथा कोषाध्यक्ष बल्लभ पचीसिया निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी लक्ष्मी कुमार बियानी ने बताया कि संस्था नेत्र चिकित्सा, परोपकार और सेवा कार्यों में निरंतर प्रगति कर रही है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.