रांची, जनवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी की ओर से मंगलवार को कुंजला बाजार में सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की हालत में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग करने तथा अन्य लापरवाहियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों, दुर्घटना के बाद मिलने वाले मुआवजा प्रावधानों एवं त्वरित सहायता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति तत्काल बचाने को दें प्राथमिकता : एसडीएम कार्यक्रम के दौरा...