रामगढ़, अक्टूबर 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा निवासी कुंजलाल प्रजापति आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बनाए गए हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसर कुंजलाल प्रजापति को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बनाया गया है। इसकी जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने एक पत्र के माध्यम से कुंजलाल प्रजापति को दिया है। साथ ही पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करने का निर्देश दिया है। इधर आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर कुंजलाल प्रजापति को लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने में मुकुंदचंद मेहता, गोपेश्वर महतो, संतोष चौधरी, पीयुष चौधरी, रितिक चौधरी, लालकिशोर महतो, जयकिशोर महतो, हुकुमनाथ महतो, दौलत महतो, राजेश बेदिया, जगदीश महतो आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.