गुमला, फरवरी 7 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी बिपिन लकड़ा की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया लकड़ा शनिवार सुबह कुआं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रिया पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया और तत्काल मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद किशोरी को कुएं से बाहर निकाला।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...