आगरा, अप्रैल 14 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रजप्रांत योजना बैठक सोमवार को एटा में संपन्न हुई। इसमें प्रांत के कई महत्वपूर्ण दायित्वों में परिवर्तन करते हुए प्रचारक कीर्ति कुमार को प्रांत का प्रचार प्रमुख बनाया है। इससे पहले कीर्ति कुमार प्रांत के सह प्रचार प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं, आगरा के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी को प्रांत के सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है। मनमोहन निरंकारी इससे पहले आगरा में महानगर, विभाग प्रचार प्रमुख के दायित्व पर 14 वर्षों से कार्य कर रहे थे। पूर्व में मनमोहन निरंकारी विहिप के महानगर महामंत्री भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.