श्रीनगर, मई 23 -- विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पैण्डुला, जखंड, मैखंडी सहित आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन प्रेषित करते हुए ग्राम पंचायत पैण्डुला के निर्वतमान ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने कहा कि विकासखंड कीर्तिनगर के पैण्डुला, कण्डोली, जखंड, मैखंडी, न्यूली, राडागाड़, चौकी, डागर, कोठार, बैन्जवाडी, अकरी पट्टी, बारजूला पट्टी, डागर पट्टी में विद्युत आपूर्ति काफी समय से बाधित चल रही है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही व्यापारियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कहा कि विद्युत संबंधति समस्या को लेकर अधिकारियों से सम्पर्क किया गया है, लेकिन ऊर्जा निगम लगातार झूठे आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.