प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज संजोग मिश्र यूपी बोर्ड की ओर से 2026-27 सत्र के लिए छपवाई जा रही किताबों के दाम बढ़ने के बावजूद एनसीईआरटी किताबों से कम हैं। बोर्ड ने किताबों के प्रकाशन का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और इस महीने के अंत तक सभी 75 जिलों में किताबें पहुंच जाएंगी। इसका सबसे अधिक फायदा यूपी बोर्ड से जुड़े 29 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को होने जा रहा है। पिछले नौ सालों में पहली बार यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले मध्यम और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को सस्ती और अधिकृत किताबें समय से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पहले हर साल जुलाई में किताबें बाजार पहुंचती थी जबकि शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल शुरू होन के 16 दिन में ही शिक्षकों के दबाव में बच्चे कई गुना महंगी और अनाधिकृत किताबें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.