मधेपुरा, जनवरी 29 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत सरकार भवन में आत्मा योजनान्तर्गत रबी फसलों में कीट व्याधि प्रबंधन विषय पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि पदाधिकारी अंशुली प्रिया की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित, मुखिया दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार पंडित ने जहां मक्का, गेंहू अन्य फसल में लगने वाले कीट से निजात दिलाने की दिशा में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं मक्का के खेतों में लगने वाले खरपतवार प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को बताया कि मक्का की खेती में किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर ही कीटनाशक दवा आदि का छिड़काव करें। बीएओ अंशुली प्रिया ने बताया कि अभी आम के पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.