औरैया, जनवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। फसलों में कीट प्रकोप से लगातार होने वाले नुकसान से अब किसानों को राहत मिलेगी। कृषि विभाग ने कीट नियंत्रण को लेकर सौर ऊर्जा आधारित लाइट ट्रैप की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए किसानों को अब रासायनिक दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कि इस लाइट ट्रैप की बाजार कीमत 635 रुपये है, जिस पर 75 प्रतिशत यानी 476 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित होगा। इस प्रकार किसानों को मात्र 159 रुपये में सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जियों के अलावा तिलहनी व दलहनी फसलों में कीट लगने पर किसान आमतौर पर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करते हैं, जिससे मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। सोलर...