गढ़वा, मई 23 -- गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत मझिगावां गांव निवासी अखिलेश राम की पत्नी 35 वर्षीया सोनी देवी कीटनाशक मिला गेहूं खाने से बीमार हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घर में गेहूं रखा हुआ था। उसमें कीड़ा लगने के कारण कीटनाशक दवा मिलाया गया था। उसी कीटनाशक मिला गेहूं को उक्त महिला बिना धोए खा गई। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...