गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा। बिशुनपुरा थानांतर्गत रणपुरा गांव निवासी अखिलेश साव की पुत्री 14 वर्षीया पूनम कुमारी कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में घरेलू विवाद हुआ था। उसी बात से उग्र होकर उसने कीटनाशक खाकर ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजन इलाज के सदर अस्पताल लाए। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.