गढ़वा, जनवरी 13 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी अशोक बिंद की पुत्री 16 वर्षीया सिमरन कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर छोटा भाई से विवाद हो गया था। उसी बात से उग्र होकर उसने कीटनाशक दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...