लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- थाना लहरपुर क्षेत्र के गांव बेलवा निवासी एक युवक गुरूवार को गेहूं के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में इलाज के जिलए जिला अस्पताल लखीमपुर लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र के गांव बेलवा निवासी 48 वर्षीय रामपाल गुरूवार की दोपहर खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसके बाद उनकी हालत गिबगड़ गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...