नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- बिंदी भले ही छोटी सी हो, लेकिन भारतीय महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम तो यही करती है। खासतौर से इंडियन वियर पहन रही हैं, तो बिना बिंदी के लुक में वो बात ही नहीं आती। अब सवाल है कि आप कैसी बिंदी लगाती हैं? यहां हम बिंदी के डिजाइन की बात नहीं कर रहे, बल्कि उसके साइज की बात कर रहे हैं। जी हां, बिंदी का सही साइज जानना बहुत जरूरी है। माथे के हिसाब से हर किसी के चेहरे पर अलग साइज की बिंदी सूट होती है और अलग लुक देती है। आइए जानते हैं आप पर किस साइज की बिंदी ज्यादा सूट होगी।चेहरा गोल है, तो यहां बिंदी लगाएं अगर आपका चेहरा गोल है, तो आपको बिंदी हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर लगानी चाहिए। आप बिंदी को माथे के बीचों-बीच जरा सा ऊंचाई पर लगाएं, इससे चेहरे की शेप लंबी लगती है। वहीं अगर आप आईब्रो के बीच बिंदी लगा लेंगी, तो च...