नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- विभिन्न एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, दुनिया के नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों के पास कुल मिलाकर करीब 12,405 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या कोल्ड वॉर के पीक से काफी कम है, लेकिन फिर भी इतनी ज्यादा है कि पूरी मानवता को एक झटके में मिटा सकती है। जब कोल्ड वॉर यानी शीत युद्ध अपने चरम पर था तब 1986 में 70,000 से अधिक परमाणु हथियार थे। उस दौर में भी अमेरिका और सोवियत संघ (रूस) का दबदबा था। मौजूदा समय में भी 88% से अधिक परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं। लेकिन दक्षिण एशिया में भी अब ये संख्या बढ़ रही है जहां भारत और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश हथियार बढ़ा रहे हैं। रूस और चीन द्वारा हाल में किए गए परीक्षणों ने एक नई होड़ को जन्म दे दिया है। इसी को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.