नई दिल्ली, अगस्त 2 -- राजधानी दिल्ली की गलियों में कई ऐसी इमारते हैं, जो बेहद खास और रोचक इतिहास समेटे हुए हैं। इन्हीं में से एक है 'लल्लीमल की हवेली'। पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में बसी लल्लीमल की हवेली सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि इतिहास का एक जीवंत पन्ना है। चांदनी चौक के सीताराम बाजार में स्थित यह हवेली 200 साल पुरानी है और अपने अनूठे वास्तुशिल्प और पुराने AC सिस्टम के लिए जानी जाती है।किसके नाम पर है हवेली का नाम? लाला लल्लीमल 19वीं सदी के एक मशहूर व्यापारी थे, जिनका हार्डवेयर का कारोबार दिल्ली से लेकर कराची तक फैला था। उनकी समृद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस हवेली के निर्माण में विदेशों से सामग्री मंगवाई थी। लंदन से आई टीन की चादरें और नायाब पत्थर आज भी इस हवेली की दीवारों पर गर्व से खड़े हैं। लल्लीमल का परिव...