लोहरदगा, नवम्बर 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में जनजातीय गौरव पखवारा का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या संगीता कुमारी साहू ने मौके पर कहा कि जनजातीय समुदाय अपनी विशिष्ट सभ्यता संस्कृति पूजा पद्धति और गीत संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं। आधुनिक युग की आंधी दौड़ में भी इस समुदाय ने अपनी संस्कृति को संरक्षित रखा है जो गर्व की बात है। धरती अबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर 15 नवंबर तक चलने वाले इस पखवारे में जनजातीय समाज के खान-पान रहन-सहन को नजदीक से समझाने का अवसर मिलेगा। शिक्षकों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड शिक्षा विभाग राज्य के सभी विद्यालयों में एक से 15 नवंबर तक यह कार्यक्रम करने का निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.