चतरा, अक्टूबर 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के किसुनपुर में दीपावली पूजन उत्सव मनाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनु महतो एवं संचालन महेन्द्र महतो ने किया। बैठक में पूजा संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सीताराम महतो, उपाध्यक्ष रामविलास साहु व संतोष प्रजापति, सचिव प्रदीप प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र महतो ,उप- सचिव संतोष राम एवं मीडिया प्रभारी प्रभु महतो बनाये गये। जबकि पांच सदस्यीय संरक्षक मंडली में कबरा पंचायत मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा, मनोज कुमार पाठक, महेंद्र महतो,मनु महतो,शिव दयाल साहु एवं राम सागर उरांव मनोनीत किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.