बिजनौर, फरवरी 8 -- नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सह शारीरिक प्रमुख मेरठ प्रांत अनुज कुमार एंव जिला प्रचारक प्रवीण रहे । पीठाधीश्वर महंत ऋषिराजगिरि महाराज ने कहा कि हम सभी को सनातन संस्कृति की रक्षा करनी है। जिस दिन संभल जैसा प्रशासन हो जाएगा उस दिन सनातन को कोई आंच न पहुंचाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो आज हम ये आयोजन कर पा रहे है। कई आततायी आए और हमारे सनातन के खिलाफ लड़े, लेकिन किसी से सनातन नहीं मिटा है। इसलिए हम सभी को एक होना है, आंतकवादी जाति नहीं धर्म पूछते है इसलिए हमें जातिवाद में नहीं बंटना है और एक रहना है। मुख्य अतिथि अनुज कुमार ने कहा कि हम सभी को एक होक...