नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत और तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक सशक्त संदेश दिया है।भारतीय नौसेना का शक्ति प्रदर्शन भारतीय नौसेना ने 26 अप्रैल को अपने आधिकारिक मीडिया हैंडल @IndiannavyMedia पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें चार युद्धपोत समुद्र में एक साथ गश्त करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया, "एकता में शक्ति; उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति" इसके साथ ही #MissionReady #AnytimeAnywhereAnyhow" भी लिखा है। यह तस्वीर और संदेश स्पष्ट रूप से भारतीय नौसेना की ताकत और किसी भी स्थिति से निपटने की उसकी तैयारि...