मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नव गठित जिला इकाई का भव्य शपथ समारोह सहारनपुर रोड स्थित एक पार्टी हाल में संपन्न हुआ। व्यापार मंडल के मुजफ्फरनगर प्रदेशमंडल अध्यक्ष संजय कर्मा के नेतृत्व में समारोह में संदीप जैन ने जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभालते हुए पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भारती एड., प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार एवं प्रदेश प्रभारी अखिल प्रसाद सम्मिलित हुए, जिनका प्रदेश मंडलाध्यक्ष संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप जैन और जिला संयोजक मनोज सोली में पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवगठित इकाई को शपथ दिलाई तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.