जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर, संवाददाता। अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में शुक्रवार को मासिक बैठक की गई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को धरातल पर उतरना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। किसी भी पार्टी का संगठन ही सर्वोपरि होता है। कोई भी पार्टी तभी मजबूत होती है जब उसकी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की पहुंच आम जनता तक होती है। पार्टी की मुखिया व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जाति, धर्म और मतभेदों से ऊपर उठकर दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। वर्ष 2026 के जिला पंचायत के चुनाव को उन्होंने पार्टी के लिए कसौटी बताया। अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.