एटा, जून 12 -- बुधवार को मानव कल्याण आश्रम के माध्यम से कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें संध्या बहन ने उपस्थित सभी वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस बेटे या बहु का आसरा करते थे, आज आपको उन्होंने छोड़ दिया है। उन्होंने द्रोपदी का उदाहरण देते हुए बताया कि द्रोपदी ने भी भगवान पर भरोसा छोड़कर अपने पतियों पर विश्वास किया था, लेकिन अंत में कोई भी उनकी सहायता के लिए नहीं आया। जब उन्होंने भगवान को पुकारा, तब भगवान कृष्ण ने ही उनकी रक्षा की। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमें भगवान के नाम का सहारा लेना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में अपने विश्वास को नहीं छोड़ना चाहिए। इनके बाद सद्गुरु सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा मुसाफिरनंद ने कहा कि स्वास भगवान का दिया हुआ एक अनमोल उपहार है, जिसके बिना हम जी नहीं सकते। खाना, ...