नई दिल्ली, जुलाई 25 -- थाइलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर दो दिनों से चल रही जंग और भीषण हो गई है। अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और मृतकों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। दोनों देशों के सैनिकों ने सीमा पर एक दूसरे के खिलाफ गोलीबारी की। दोनों ने छोटे हथियारों से फायरिंग करते हुए तोप से गोले दागे और रॉकेट हमले किए। जंग बढ़ती देख अमेरिका, चीन और मलेशिया ने मध्यस्थता के लिए ऑफर दिया था, जिसे थाइलैंड जैसे छोटे से देश ने चीन और अमेरिका को टका सा जवाब दे दिया। थाइलैंड ने साफ कर दिया कि उसे किसी तीसरे की जरूरत नहीं है। हालांकि, बाद में मलेशिया का ऑफर स्वीकार कर लिया है। थाइलैंड के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने कंबोडिया के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अन्य देशों की मध्यस्थता के प्रयासों को अस्वीकार कर दिया है और इस...