अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जलाली क्षेत्र के गांव रहसुपुर में ममेरे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी व बेटी को हत्या के बारे में किसी को कुछ बताने पर गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके चलते पत्नी व बेटी रातभर सहमी रहीं। गांव रहसुपुर में सोमवार की रात देवराज अपने फुफेरे भाई बंटी के यहां पहुंचा था। रात में दोनों ने शराब का सेवन किया। नशे में होने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। रात करीब ढाई बजे आरोपी बंटी ने देवराज को पहले गोली मारी, फिर परसे से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। बंटी के सिर पर खून इस तरह सवार था कि शोर मचाने पर बेटी और पत्नी को गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद शव को कमरे में बंद कर दिया। वारदात के बाद आरोपी दूसरे कमरे में जाकर लेट गया। मंगलवार की तड़के पहले पशुओं को चारा डाला। दुधिया के घर आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.