कार्यालय संवाददाता, फरवरी 15 -- यूपी के मेरठ में लोहियानगर में डेयरी संचालक के बेटे को गोली मारने की घटना का खुलासा हुआ है। घायल युवक ने रंजिश के चलते विरोधी को झूठे मुकदमे में फंसाने के इरादे से अपने पैर में खुद ही गोली मारी थी। शनिवार को एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव अल्लीपुर के पास युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। खरखौदा के गांव खड़खड़ी निवासी दूध कारोबारी प्रदीप कुमार ने बताया था कि उसके बेटे दीपक को बदमाशों ने गोली मारी है। घायल दीपक को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान घायल के बयान, घटनास्थल की परिस्थिति व मेडिकल रिपोर्ट में कई विरोधाभास सामने आए। गोली की दिशा, फायरिंग की दूरी और चोट के स्वरूप को लेकर संदेह गहराता गया। जांच में सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.