नई दिल्ली, मार्च 8 -- लाइफ में कई बार हम किसी इंसान से बहुत कम देर के लिए मिलते हैं। इतने कम वक्त में किसी के व्यवहार और नीयत को समझना मुश्किल लगता है। लेकिन साइकोलॉजी कहती है कि कुछ खास तरह के बिहेवियर की मदद से इंसान के नेचर को समझा जा सकता है। अगर किसी इंसान से कुछ मिनट भी मिला जाए और वो इन 6 तरह की हरकतों को कर रहा है तो उसकी नियत का अंदाजा बड़े आसानी से लगाया जा सकता है। 1) अगर कोई इंसान बहुत ज्यादा बातें करता है और बातें बनाता है तो इसका संकेत है कि उसकी मानसिकता सबसे ज्यादा कमजोर है। 2) अगर कोई इंसान हर छोटी-बड़ी बात पर मजाक करता है और दूसरों का मजाक बनाता है तो इस तरह का व्यवहार इंसान की खतरनाक पर्सनैलिटी को दिखाता है। इस तरह के इंसान सबसे ज्यादा फ्रस्टेटेड होते हैं और सोसाइटी के लिए खतरनाक रहते हैं। 3) ऐसा इंसान जो लोगों से नजरें...