लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। किसानों की उन्नति से ही देश की प्रगति होगी। किसान अन्नदाता के साथ देश के भाग्य विधाता हैं। उक्त बातें शुक्रवार को लोहरदगा कुड़ू के लावागांई में आयोजित किसान मेला सह बिरसा ग्लोबल स्कूल लावागाई के वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने कहीं। उन्होंने सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान कड़ी मेहनत करते हैं और हमारे महान राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। किसान मेला एक ऐसा मंच है, जहां किसान एक ही जगह पर कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी और समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनकी आय बढ़े और खेती आसान हो। किसान मेला में नई तकनीक, उन्नत बीज, कृषि उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, कृषि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.