कटिहार, मार्च 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि किसान हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस पांचवें दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है। पुलिस 5 दिनों के अंदर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है, लेकिन पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है। सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियो ने सुरक्षित ठिकाना ढूंढ कर छुप गए। जो पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है, पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है लेकिन अब तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में बीते 15 दिनों में कई अपराधी घटनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.