अमरोहा, अप्रैल 16 -- किसान सेवा केंद्र खोलने व नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने ग्राम प्रधान के बेटे व भांजे से पांच लाख 20 हजार रुपये की धनराशि हड़प ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी ग्राम प्रधान पुत्र अमित चौहान का कहना है कि उनका आवास गजरौला-हसनपुर मार्ग किनारे बना है। बीती एक मार्च को दो लोग उनके पास आए व खुद को एक फर्टिलाइजर कंपनी के अधीन कार्य करने वाला बताते हुए कंपनी का शोरूम खोलने के संबंध में आवास किराए पर लेने की इच्छा जाहिर की। भरोसा दिया कि आवास किराए पर लेने के साथ ही एक व्यक्ति की नौकरी भी लगवा देंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर बीती 23 मार्च को 25500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.