बलिया, मई 29 -- बलिया, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए 29 मई यानि आज गुरुवार से 12 जून तक राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत गांवों में चौपाल आयोजित कर किसानों को खेती-बाड़ी और पशुपालन की जानकारी दी जायेगी। अभियान का उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ ही बागवानी, पशुपालन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकें। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे। जबकि जनपद के बांसडीह ब्लॉक से अभियान शुरू किया जायेगा। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीकों के साथ बागवानी, पशुपालन और औद्यानिक खेती की जानकारी विशेषज्ञ देंगे। बताया कि विकसित भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज की किस्मों और आधुनिक तकनीकों से जो...