बरेली, फरवरी 23 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में 24 फरवरी को किसान सारथी कोष में पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन परामर्श सृजन विषय पर कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य नोडल अधिकारियों, वैज्ञानिकों, वरिष्ठ वैज्ञानिकों, प्रधान वैज्ञानिकों व संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रमुखों एवं विषय विशेषज्ञों की तकनीकी एवं परामर्श क्षमता को सुदृढ़ करना है। इस संबंध में संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने बताया कि भारत विस्तार के माध्यम से किसान सारथी कोष ऑडियो-वीडियो परामर्श, मोबाइल अनुप्रयोग, इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर), संवाद सहायक (चैटबॉट), वेब पोर्टल, व्हाट्सऐप व ईमेल जैसे बहु-चैनल माध्यमों के जरिए किसानों और विषय विशेषज्ञों के बीच दो-तरफा संवाद की सुविधा प्रदान करता है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...