हरिद्वार, मार्च 10 -- पथरी, संवाददाता। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के आदेश पर दोबारा शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में 75 फीसदी समिति सदस्यों के वोटों को खत्म कर दिया गया है। तीन साल में समिति से लेनदेन न करने वाले सदस्यों को चुनाव से बाहर किया गया है। वोट कटने से कई सभापति और उपसभापति के दावेदारों को समिति चुनाव से बाहर रहना पड़ रहा है। नई नीति पर हो रहे चुनाव में दावेदारों ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। दाखिल पर्चों पर ही 11 मार्च को पर्चों की वापसी व 18 मार्च को चुनाव होगा। बादशाहपुर बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में चुनाव को लेकर चुनाव प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन अधिकारी समय सिंह, समिति सचिव अनिल कुमार चौहान ने बताया टिक्कमपुर से पांच महिलाओं दयावती, मिथलेश, सियावती, सुशीला, बचनी ने अपना पर्चा दाखिल किया है। नसिरपुर कला से समीना का मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.