बिहारशरीफ, मार्च 13 -- किसान सलाहकारों को नहीं मिला वेतन, होली रहेगी फीकी चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में बुधवार को किसान सलाहकारों ने होली के मौके पर भी वेतन नहीं मिलने पर काफी नाराजगी जतायी। किसान सलाहकार सत्यनारायण कुमार, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, श्रीकांत, अशोक चौधरी, ललन निस्त्री, सत्यनारायण प्रसाद, गीता कुमारी, राजीव कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार व अन्य ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से होली फीकी रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के लिए नए कपड़े, रंग व गुलाल नहीं खरीद पायेंगे। विभाग द्वारा इस तरह की अनदेखी ठीक नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.