बोकारो, दिसम्बर 23 -- पेटरवार। कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वैज्ञानिक एस.पी. कुमार और वैज्ञानिक सुषमा सरोज सुरीन ने संयुक्त रूप से किया।समारोह को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक एसपी कुमार ने कहा कि किसानों की मेहनत और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग से देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियां और सुधार लागू किए थे। किसान सम्मान दिवस का उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मानित करना, उनकी समस्याओं को समझना और कृषि क्षेत्र में नवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.