मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को अब सलाना 9 हजार रुपए मिलेंगे। इस योजना के तहत बिहार सरकार ने मंगलवार को पेश बजट में तीन हजार रुपए की वृद्धि की है। किसानों को भारत सरकार के द्वारा पूर्व से सलाना तीन किस्त में 6 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है। अब किसानों को इस योजना के तहत डेढ़ गुणा राशि मिलेगी। बजट में राशि की वृद्धि किए जाने से जिले के 4.43 लाख किसानों को इस वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को खेती बाड़ी में और मजबूती मिलेगी। पूर्वी चंपारण के किसानों को अब होगा 3.98 अरब भुगतान : भारत सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना से जिले के 4.43 लाख किसानों को 6 हजार रुपए की दर से सलाना 2 अरब 65 करोड़ 80 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। अब राज्य सरकार के बजट में 3 हजार रुपए क...