बागपत, फरवरी 19 -- रमाला। खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ने से हुई किसान सचिन की मौत के मामले में जांच प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे विस्तृत रासायनिक परीक्षण के लिए आगरा स्थित फारेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंगलवार दोपहर सचिन खेत में फसल पर दवा का स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.